Home इटावा भाकियू ने मनाई चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

भाकियू ने मनाई चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

किसानों से नशामुक्ति और प्राकृतिक खेती का आह्वान

ETAWA NEWS: भारतीय किसान यूनियन के तहसील कार्यालय मलाजनी में संगठन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत साहब किसानों की एकता और संघर्ष के प्रतीक थे। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए नशामुक्त समाज और प्राकृतिक खेती की दिशा में काम करना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि किसानों को हर मुद्दे पर संगठित होकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी। तहसील अध्यक्ष राम औतार यादव ने कहा कि यूरिया, डीएपी और बिजली जैसी समस्याएं किसानों की आम जरूरत हैं, सरकार को इन पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तहसील महासचिव मुन्नेश सिंह ने कहा कि किसान आज भी महेंद्र सिंह टिकैत जी के विचारों से प्रेरणा ले रहे हैं। जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, भाकियू का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर महासचिव चंद्रदीप, जिला संगठन मंत्री राजवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष शैलम सिंह, तहसील संरक्षक अनार सिंह दरोगा, तहसील उपाध्यक्ष विनीत कुमार व मनोज कुमार, प्रवक्ता रामनारायण बाबा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह व पवन कुमार, नगर अध्यक्ष अविनाश उर्फ जोजी, ग्राम अध्यक्ष गया प्रसाद व शिवराम सिंह कुंजपुर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने “जय जवान, जय किसान” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।