MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर दिनांक 4 अक्टूबर को ब्लाक की बैठक व विधानसभा की बैठक 6 अक्टूबर को होगी। बैठक में जोन और सेक्टर व बूथ की समीक्षा के अलावा पीडीए जन पंचायत पर चर्चा के अलावा स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के फार्म जमा करने पर व भरने पर चर्चा की जाय। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने ब्लाक एवं विधानसभा अध्यक्षों से कहा है कि निर्धारित दिन व दिनांक पर बैठक बुलाने का काम करें और अपनी रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी क्रम में मीरजापुर, चुनार, अहरौरा एवं कछवां के नगर अध्यक्ष दिनांक 5 अक्टूबर को अपने संगठन की बैठक करेंगे। जिसमे प्रभारी के रूप् में विधानसभा अध्यक्ष जायेंगे और आपके संगठन की समीक्षा करेंगे।







