Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष पद को लेकर शोहरतगढ़ में विवाद

दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष पद को लेकर शोहरतगढ़ में विवाद

SIDHARTHNAGAR NEWS: आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष पद को लेकर मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। श्रीराम जानकी मंदिर में शोभायात्रा और रथ की रंगाई-पुताई के दौरान अभय प्रताप सिंह और सौरभ गुप्ता आमने-सामने आ गए। अभय सिंह ने कहा कि सुभाष गुप्ता के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष ही समिति का संचालन संभालेंगे और अपने बड़ों का सम्मान करना समाज के हित में है। सौरभ गुप्ता ने प्रशासन की देख-रेख में चुनाव स्वीकार्य नहीं होने का दावा किया और कहा कि उन्हें ही नगरवासियों ने अध्यक्ष चुना है। प्रशासन ने लाटरी पद्धति से सतीश मित्तल को अध्यक्ष घोषित किया है। उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने सौरभ गुप्ता से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की। मौके पर एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, सीओ पवीन प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, जयप्रकाश वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी, दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष सतीश मित्तल, शिव प्रसाद वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, मनोज गुप्ता, सतीश वर्मा, अभय सिंह, सौरभ गुप्ता, सोनू पहलवान, विरेन्द्र गौड़, बब्लू गौड़, रिक्कू मद्धेशिया उपस्थित रहे।