Home उत्तर प्रदेश स्वच्छता स्वास्थ्य एवं विकास की कुंजी – ब्रजेश सिंह

स्वच्छता स्वास्थ्य एवं विकास की कुंजी – ब्रजेश सिंह

SAHARANPUR NEWS: राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह ने स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वारा विकासखंड देवबंद की ग्राम पंचायत घलौली में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान संगोष्ठी में कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य एवं विकास की कुजंी है। सिंह ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक शौचालय विहीन परिवार में शौचालय का निर्माण कराया गया साथ ही साथ कूड़ा करकट के निपटान के लिए आबादी आधारित ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निर्माण भी कराया गया है। मुख्य अतिथि ने ग्राम वासियों का आह्वान किया कि आप सब स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़कर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को विकसित बनाये। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के प्रतिनिधि विजय त्यागी खंड विकास अधिकारी अमित नारंग सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार सचिव हिमांशु ग्राम प्रधान धलौली समेत सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।