Home इटावा अवैध शराब पर शिकंजा कसने निकली टीम, खाली हाथ लौटी

अवैध शराब पर शिकंजा कसने निकली टीम, खाली हाथ लौटी

आवकारी और पुलिस टीम जसोहन गाँव में दविश देते हुए

ETAWA NEWS: शासन के सख्त निर्देशों पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर क्षेत्र की कंजड़ बस्ती और ग्राम जसोहन में आबकारी विभाग ने दबिश दी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर विकास द्विवेदी और उपनिरीक्षक उमेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बस्ती और गाँव के कई घरों तथा संदिग्ध ठिकानों पर छानबीन की। ग्रामीणों में इस दौरान खासी खलबली रही और लोग दबिश के चलते अपने घरों में दुबके रहे।हालांकि, घंटों चली कार्रवाई के बाद भी कहीं से अवैध शराब की बरामदगी नहीं हो सकी। टीम खाली हाथ लौट आई। सूत्रों का कहना है कि दबिश की भनक पहले ही शराब कारोबारियों तक पहुंच गई होगी, जिसके चलते उन्होंने अपना माल इधर-उधर खिसका दिया होगा अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध शराब कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।