KUSHINAGAR NEWS: ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट की छात्राओं ने मिशन शक्ति 0.5 के तहत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का भ्रमण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं व इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह के निर्देशन में शिक्षिका रश्मि सिंह तोमर, कल्पना सिंह के नेतृत्व में छात्राएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का शैक्षिक भ्रमण करने पहुंचीं। परिसर, वार्ड, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, पैथालॉजी, अन्य वार्ड का निरीक्षण किया तथा सरकारी हॉस्पिटल काउंटर पर जाकर मरीज की पर्ची बनवाने, संबंधित चिकित्सक से मरीज को दिखाने, विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांचों के विषय में भी जानकारी हासिल की। अस्पताल में आरबीएसके टीम प्रभारी चिकित्साधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं, रोगों से बचाव आदि के बारे जानकारी दी तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। भ्रमण कार्यक्रम में छात्रा निशा, अर्चना, प्रिया, वेदांशी, नंदनी करिश्मा, शिवानी, जोया, रेखा, खुशी, अदिति, नंदिनी, महक, तबस्सुम, अमृता, आंचल, अंशिका शिवानी, रुबीना, अर्पिता, रिद्धि, अंकिता, पूजा, ज्योति, महिमा, अनीता, सबीरा, रुखसार, मान्या, सौम्या, कृतज्ञा आदि शामिल रहीं।







