पूर्व मंत्री, पुलिस अधिकारी सहित विशिष्ट लोग रहे मौजूद
FATEHPUR NEWS: कुंवर आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित जागरण कमेटी अल्लीपुर बहेरा का 29वें विशाल रात्रि जागरण में जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। वहीं आस्था ग्रुप मुकुल बंधु पार्टी कानपुर के कलाकारों ने सुमधुर स्वर में भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अमर तिलकधारी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने शानदार झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया, इंस्पेक्टर हथगाम दुर्गेश प्रसाद गुप्त, इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह सहित अनेक विशिष्ट लोग भगवती जागरण में उपस्थित होकर आनंद उठाते रहे। इसके पहले पूर्व मंत्री ने परिवार के साथ दुर्गा मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और भगवती जागरण का शुभारंभ किया। मां दुर्गा के दरबार में रात्रि जागरण का प्रारंभ गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देव महेश्वरा श्लोक से हुआ। लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर वज्र दे दानव दलन जय जय जय जय कपि सूर, श्री हनुमानाष्टक ग्रन्थ की यह प्रसिद्ध पंक्ति प्रस्तुत की गई। चलो बुलावा आया है, बाबा ने बुलाया है। इतनी कृपा मैया जी बनाए रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना। मैं पागल हो गया भोले का आदि अनेक भक्ति गीतों से कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमर तिलकधारी ग्रुप की ओर से राधा कृष्ण, हनुमान, शंकर आदि देवी देवताओं की झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक कलाकार ने कलयुग की सच्चाई का गीत प्रस्तुत करते हुए माता-पिता की सेवा को भजन पूजन से भी बड़ा बताया। भक्तगण गीतों के साथ नृत्य करने पर मजबूर हो गए। मधुर संगीत भी मनमोहक रहा। मुकुल कानपुरी, बंधु कानपुरी, राकेश लक्खा आजमगढ़, ऋचा पांडेय, शिवम पंडित पागल, प्रीति शर्मा आदि कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। पूर्व मंत्री सहित कई थानों के प्रभारी सहित अनेक विशिष्ट लोगों ने मां भगवती के चरणों में बैठकर जागरण के कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। आदित्य प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, अशोक प्रताप सिंह, सूर्या प्रताप सिंह, करन बाबा, जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी, रामू बाजपेई, अनिल कुमार शुक्ला, राजेश सिंह चकबाकरपुर, आलोक सिंह, लालू सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, कमल सिंह, बबलू सिंह, कमलेश तिवारी, विनीत तिवारी, राजू मिश्रा,सभासद महेंद्र, दीपक साहू सभासद, हिमांशु सिंह गौर विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।







