Home उत्तर प्रदेश महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित दी गई...

महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

सभी विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र में  छात्राओ को संकेकित रूप से बनाया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी

FATEHPUR NEWS: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड असोथर  एवं बहुआ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असोथर थाने की महिला कांस्टेबल के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। टोल फ्री नंबर 108, 112,1076, 1098, 1090 आदि की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त  सभी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महिला उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ललौली थाने की महिला कांस्टेबल के द्वारा सेल्फ-डिफेंस डेमोन्स्ट्रेशन – बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए  एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महिला उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही डॉ. धर्मेंद्र कुमार राजपूत द्वारा पशु पालन विभाग पशुओं के टीकारण के बारे में जानकारी दी गई बर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी दी गई ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा गया साथ ही RF CIF के धनराशि का सही उपयोग करने के लिए कहा गया जिससे दीदी की आजीविका बढ़ सके
एडीओ पंचायत विष्णु वर्मा द्वारा पंचायत विभाग की योजनाएं बताई गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए दिनांक- 21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक ‘‘मिशन शक्ति’’ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों/कम्पोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं के मध्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कराते हुए उनके अंदर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की भावना विकसित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के 13 विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राओं में एक छात्रा को एक दिन के लिए ब्लाक संसाधन केन्द्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदीय दायित्व का बोध कराया गया एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं कार्यालय से सम्बन्धित कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी एवं अपने विकास खण्ड के एक-एक प्राथमिक विद्यालय का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी बहुआ जय प्रकाश, एडीओ पंचायत विष्णु वर्मा, डॉ धर्मेंद्र राजपूत, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण आकांक्षा शिवहरे, एनआरएलएम से नीलम पाण्डेय, आलोक आदि सभी उपस्थित हुए। वहीं ब्लॉक असोथर से ज्वॉइंट बीडीओ, असोथर थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी, जरौली इंचार्ज अंकुश यादव, कांस्टेबल ममता, नीतू, बाल विकास पुष्टाहार से मुख्य सेविका शशि, एनआरएलएम से बीएमएम प्रियंका सिंह पटेल व सभी कैडर उपस्थित रहे।