Home उत्तर प्रदेश विद्यार्थी पठन संस्कृति को आगे बढ़ाने का लें संकल्प: प्रोफेसर मानस पांडे

विद्यार्थी पठन संस्कृति को आगे बढ़ाने का लें संकल्प: प्रोफेसर मानस पांडे

JAUNPUR NEWS: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह के निर्देशानुसार प्रबंध अध्ययन संकाय में “पढ़े विश्वविद्यालय, बड़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम का सफल आयोजन  27 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे हुआ। कार्यक्रम का संचालन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संकाय के विभिन्न विभागों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। व्यवसाय प्रबंध विभाग में प्रोफेसर मानस पाण्डेय के नेतृत्व में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पठन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वित्तीय अध्ययन विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबें ज्ञान का भंडार हैं। नियमित पठन से न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि जीवन की दिशा भी तय होती है। मानव संसाधन विभाग में डॉ. रसिकेश ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें अच्छे मित्र की तरह हर परिस्थिति में मार्गदर्शन करती हैं। वहीं व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में डॉ. आशुतोष सिंह ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शोध की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ने की आदत से आलोचनात्मक सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है, जो भविष्य निर्माण की आधारशिला है। कार्यक्रम में संकाय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।