Home उत्तर प्रदेश पुलिस की लुकाछिपी से पकड़ा गया महाकाल गैंग का सातवां आरोपी

पुलिस की लुकाछिपी से पकड़ा गया महाकाल गैंग का सातवां आरोपी

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक  डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  जयप्रकाश यादव थाना सरायख्वाजा कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को महाकाल गैंग के सातवें आरोपी को  गिरफ्तार किया। सरायख्वाजा पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली कि अभियुक्त अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव निवासी ग्राम कम्मौरा थाना सरायख्वाजा अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से नहर की तरफ आ रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजेपुर नहर पुलिया के पास छुपकर इंतजार किया। दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए, जिसमें पीछे बैठा व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लिए हुए था। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक तेजी से यू-टर्न लेकर भागने लगा, जिससे पीछे बैठा व्यक्ति गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव निवासी ग्राम कम्मौरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष बताया।अभियुक्त के पास से एक अदद गडासा नुमा धारदार हथियार पाइप (लोहे का) लगा बरामद हुआ विश्वास व इत्मिनान होने पर जुर्म धारा से अवगत कराते हुये कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 13.30 बजे को बकायदा बजाफ्ता हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।