Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने  दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी...

भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने  दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी सहायता

KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम जिगना निवासी पत्रकार शम्भु गिरी के निधन से शोकाकुल परिजनों से भाजपा नेता और नामित सभासद नीरज सिंह बिट्टू मिले और उन्हें सांत्वना दी। भाजपा नेता श्री सिंह ने दिवंगत पत्रकार की पत्नी, बेटों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। तथा स्व पत्रकार के ब्रह्मभोज के लिए चूड़ा, दही, चीनी, आलू, प्याज, पत्तल, गिलास और अन्य सामग्री भेंट किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार स्व गिरी आजीवन अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की सेवा करते रहे। उनका निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। आगे कहा कि पत्रकार अभावों में रहकर सरकार और जनता के बीच पुल का काम करता है। ऐसे में पत्रकार परिवार की मदद में समाज के वरिष्ठ लोगों को आगे आना चाहिए। यही मानवीय संवेदना है। इस दौरान ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव सिंह, बलिराम यादव, सचिन सिंह, प्रेम शर्मा ,दिलीप, सीपीन सिंह ,रामाशीष आदि उपस्थित रहे।