Home उत्तर प्रदेश मंडलीय चिकित्सालय का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

मंडलीय चिकित्सालय का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

MIRZAPUR NEWS: सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह व मंडल अध्यक्ष डाली अग्रहरि  एवं नितिन विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री युवा योजना उद्यमिता विकास अभियान उद्यमिता शिक्षा और प्रशिक्षण पर केंद्रों पर आयोजित किए गए हैं, मोदी ने बताया है कि युवाओं को बताएं  है कि 21वीं शदी के भारत के सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं| यह अमृतकाल का यह कालखंड है आज आपके पास मौका है कि इतिहास बनाने का इतिहास में अपना नाम दर्ज करने का ऐसा काम कीजिए कि अगली शताब्दी में उस वक्त की पीढ़ी आपको याद करें आप भारत और पूरी दुनिया की इतिहास में अपने नाम को स्वर्ण अक्षरों से लिख सकते हैं। उन्होंने ने कहां कि मेरा युवा मोर्चा आज एक साथ देश के सभी जिलों के प्रत्येक मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, मोदी  ने जो स्वप्न देखा है कि युवा मोर्चा दुनिया में भारत का परचम लहराएगा मुझे विश्वास है कि आपका समर्थ आपका सेवा भाव देश व समाज को नई ऊंचाइयां को छूएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसंडी मीरजापुर में सिटी उत्तरी मंडल का रक्तदान सिविल का आयोजन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी बिना मुख्य अतिथि के रूप में  पुष्पेंद्र द्विवेदी जिला महामंत्री भाजयुमो रहे।मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर स्वच्छता अभियान आज गुरसंडी पीएससी पर 4 यूनिट रक्तदान हुआ, सिटी दक्षिणी मे 4 यूनिट और नगर पश्चिमी 1 यूनिट रक्त हुआ| उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्वी मंडल के मंडल संयोजक दीपक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पूर्वी डाली अग्रहरि, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, भजियों के मंडल अध्यक्ष सिटी दक्षिण चंदन सिंह अहिरवार, आशीष मिश्रा,  दीपा उमर, कृष्ण कुमार सिंह रितु, राहुल जैन, कैसा पाल एवं सैकड़ो उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दिए।