FATEHPUR NEWS: जनपद में नारी शक्ति फेज-5 अभियान के तहत खखरेरू थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। थाना प्रभारी ने बालिकाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय आते-जाते समय यदि कोई भी व्यक्ति उन पर टिप्पणी करता है या अशोभनीय हरकत करता है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करेगी। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर क्राइम इंचार्ज श्याम सुंदर यादव, कस्बा इंचार्ज और बड़ी संख्या में अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।







