KUSHINAGAR NEWS: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केवल स्वागत कार्यक्रम स्थल और लैंडिंग करने वाले नेताओं को बाथरूम जाने और कपड़ा बदलने के लिए बनकर रह गया है यदि उड़ान नहीं शुरू करना है तो फिर क्यों खर्च किया गया जनता का अरबों रुपया।
यह बातें सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कही।
कुशीनगर जनपद में देश के गृह मंत्री जी का आगमन हुआ था अगर अमित शाह एयरपोर्ट को लेकर कुछ नहीं बोले इसका मतलब यह है कि कुशीनगर के विकास पर भाजपा के बड़े नेताओं का कोई भी ध्यान नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व अगर इस मामले में मौन है इसका मतलब यह हुआ कि कुशीनगर का विकास भी इन लोगों ने मौन कर दिया है ।
जब से देश के प्रधानमंत्री जी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया यह कहकर की बहुत जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी तो सवाल यह है कि जिसने प्रधानमंत्री जी को यह खबर दिया था कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट कितने दिनों में शुरू हो जाएगी क्या वह गलत खबर दिया गया था ? यदि वह खबर सही था तो अभी तक उड़ान क्यों नहीं शुरू हुआ बीच-बीच में बार-बार टेक्निकल प्रॉब्लम का बात सुन सुनकर जनता के कान पक चुके हैं और कुशीनगर के एयरपोर्ट को लेकर जल्द ही जनता कुशीनगर के सड़कों पर उतरेगी जो एक अंतरराष्ट्रीय स्थल होने के नाते केंद्र सरकार को इस पर बहुत ही गंभीरता से विचार करना चाहिए।







