फुटकर उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में डीलरों के खिलाफ जोरदार विरोध
सभी ने एक स्वर में लिया संकल्प, अगले माह से ओवर रेट उर्वरक ना उठाने का लिया निर्णय
बारा (प्रयागराज)। शिवम् गेस्ट हाउस बारा में शनिवार को फुटकर उर्वरक विक्रेताओं की बैठक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व उर्वरक एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यमुनापार के सभी ब्लॉकों से पहुंचे सैकड़ों फुटकर विक्रेताओं ने खाद की ओवर रेटिंग, टैगिंग और डबल आईडी के साथ टैगिंग मे भी ओवर रेटिंग जैसी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। सभी विक्रेताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि एसोसिएशन के प्रत्येक निर्णय में सभी सदस्य पूरी मजबूती से साथ रहेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि डीलर शासनादेश के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं और सही रेट पर सेल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवर रेटिंग व टैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चतुर्वेदी ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह की चेतावनी के बावजूद डीलर मनमाने दामों पर युरिया, एनपीके, डीएपी बेच रहे हैं, जिससे खुदरा दुकानदार मजबूर होकर ऊंचे दाम पर बेचने के आरोप झेलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि समुचित व पारदर्शी व्यापार है।”
जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह ने कहा कि जो भी डीलर या रिटेलर ओवर रेटिंग करेगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में राकेश कुशवाहा (आयोजक), उपाध्यक्ष राहुल केसरवानी, रईस अहमद, मनोज केसरवानी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, अनुज तिवारी, मान सिंह यादव, बृजेश कुमार, विजय केसरवानी, विजय बहादुर, पुष्पेंद्र तिवारी, अमित सिंह, इंद्रजीत, सुरेश सहित पूरे यमुनापार के विभिन्न ब्लाकों से सैकड़ों विक्रेता उपस्थित रहे और एकजुट होकर न्याय की मांग दोहराई।







