MIRZAPUR NEWS: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में मीरजापुर जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक स्थान डांगर कार्यालय पर संपन्न हुआ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के दिशा-निर्देश में मान्यवर कांशीराम के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विशाल रैली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने और मान्यवर कांशीराम को श्रद्धाजंली अर्पित करने के लिए मीरजापुर जिले से 12500 हजार संख्या में लोग हर विधानसभा से 2500 सेक्टर बूथ पदाधिकारी के साथ पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आवाहन किया। बैठक में मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए दिनेश चंद्र पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज, बनारस, मीरजापुर ने बाबा साहब एवं मान्यवर काशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब जी के जीवन संघर्षों को विस्तार से बताया । इस अवसर पर गुड्डू राम अमरजीत गौतम जिलाध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अलगू राम भारती राम प्रकाश पटेल चंद्रबली अवध नारायण विश्वकर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम रामसागर राव नंदलाल मोर्य आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।







