Home उत्तर प्रदेश सुरेरी पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

सुरेरी पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

JAUNPUR NEWS: थाना सुरेरी की एंटी रोमियो टीम ने आज मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने छात्राओं व महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन हेल्पलाइन 181, तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर सकती हैं।
इसके साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु 930 नंबर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में टीम ने उपस्थित बालिकाओं को यूपी सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। एंटी रोमियो टीम ने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।