Home उत्तर प्रदेश मान्यवर कांशीराम के 19 वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को

मान्यवर कांशीराम के 19 वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को

वाराणसी से 40 हजार लोग शामिल होंगे- बब्बू कन्नोजिया’

VARANASI NEWS: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बू कन्नोजिया ने शुक्रवार को ष्प्रातःकाल एक्सप्रेसष् से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 09 अक्टूबर को लखनऊ के पुरानी जेल रोड पर स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल पर देशभर से उनके 19 वें परिनिर्वाण पर आयोजित विशाल समारोह में भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। जिसमें वाराणसी के आठ विधानसभा से कुल चालीस हजार कार्यकर्ता समारोह में भाग लेने हेतु रवाना होंगे।जिसकी पूरी तैयारी बहुजन समाज पार्टी के जिला यूनिट ने पुरी कर लिया है।इस संदर्भ में बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ वाराणसी जनपद में सभी घरों में मतदाताओं से संपर्क करते हुए विशाल समारोह में भाग लेने हेतु आमंत्रण पत्र का वितरण कर रहे हैं।