हेल्पलाइन नम्बरों का किया जायेगा व्यापक प्रचार-प्रसार
JHANSI NEWS: उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेशभर की महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूता हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति अपने पंचम चरण में प्रवेश कर चुका है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसीआकाश कुलहरि द्वारा जनपद के थाना प्रेमनगर परिसर में मिशन शक्ति केन्द्र का उद्धघाटन किया गया। तत्पश्चात प्रेमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति समागम कार्यक्रम में आयी हुयी विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर महत्वूपर्ण सुझाव दिये गए साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। संवाद के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधध्बचाव से संबंधित विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही वूमेन पाॅवर लाइन(1090), यू0पी0सी0एम0 हेल्प लाइन(1076), चाइल्ड हेल्प लाइन(1098), यू0पी0-112 आदि नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी देने एवं महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक महिलओं एवं बच्चों को इस मुहिम से जोड़ने तथा अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने हेतु उपस्थित अधीनस्थों को निर्देश दिये गये. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक, नगर श्रीमती प्रीति सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण डाॅ0 अरविन्द कुमार, एएसपी/सीओ सदर सुश्री अरीबा नोमान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।







