PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में एण्टी रोमियों टीम थाना बाघराय द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय थाना बाघराय जनपद की महिलाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर महिलाओं को सरकार एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं – वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1813, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 एवं कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा थाना का CUG नंबर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई और उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं स्वावलंबी जीवन के लिए जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।







