AURAIYA NEWS: जनपद में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ,जिसमें (मल्हौसी/हरतैली/रजुआमऊ/अमावता/नरोत्तमपुर/कंचौसी/कुदरकोट) आदि न्याय पंचायत में महिलाओ व बालिकाओ को आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जैसे- 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।







