Home उत्तर प्रदेश शिविर में 152 लोगों का हुआ निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण

शिविर में 152 लोगों का हुआ निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण

स्व. ज्ञानवती त्रिपाठी की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

KUSHINAGAR NEWS: नगर के देवरिया मार्ग पर दीवानी कचहरी के समीप स्वस्तिक मेडिकेयर में स्व. ज्ञानवती त्रिपाठी की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बुखार, पेट, सर्दी-जुखाम, शुगर, बीपी, त्वचा रोग से पीड़ित 152 लोगों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। शुक्रवार को आयोजित शिविर में डा. अविनाश सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसका मुख्य कारण गंदगी है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। तभी हम बीमारियों से बच सकते हैं। डा. शुभलाल ने कहा कि आज के समय में अधिकांश लोगों के हड्डियों में कैल्शियम की कमी रह रही है। पूर्ति के लिए पोषक तत्व की जरूरत है। डा. मनोज जैन, डा. आलम व डा. सद्दाम हुसैन ने भी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। कहा कि शुद्ध पेयजल, आहार के साथ प्रतिदिन व्यायाम भी अावश्यक करें। आरएसएस के डा. सीएस सिंह ने कहा कि ज्ञानवती त्रिपाठी की स्मृति में लगाया गया। वह हमेशा  स्वास्थ्य को लेकर प्रेरित किया करती थीं। पूर्व प्रवक्ता सुरेश गुप्त ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर एक पुनीत कार्य है। इसके पूर्व सेवानिवृत फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजक डा. गौरव मणि त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। आरएसएस के जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट सौरभ मिश्र, गीतांजलि शर्मा, अखिलेश कुमार, विकास श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, इरशाद, धीरज तिवारी, ब्रम्हा सिंह, वेदप्रकाश मणि त्रिपाठी, आदर्श मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।