Home उत्तर प्रदेश स्नान के दौरान तालाब में डूब रहे श्रद्धालु की बहादुर आरक्षी ने...

स्नान के दौरान तालाब में डूब रहे श्रद्धालु की बहादुर आरक्षी ने बचाई जान

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित मोतिया तालाब में नवरात्रि मेले के दौरान डूब रहे उन्नाव से आये श्रद्धालु की अपने जान की न परवाह करते हुए आरक्षी अंकित यादव ने तालाब में कूदकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला। आरक्षी के बहादुरी की हर तरफ चर्चा ही रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम, माँ काली खोह, माँ अष्टभुजा मंदिर, गंगा घाटों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल तैनात किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत मेला को सकुशल और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा रहा है। शुक्रवार को थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में स्थित मोतिया तालाब में डूब रहे श्रद्धालु की जान बचाने वाले आरक्षी अंकित यादव की बहादुरी और साहस की सराहना हो रही है। श्रद्धालु बैरिकेटिंग पार कर गहरे पानी में चला गया था। जनपद उन्नाव से आये अपने अन्य साथियों के साथ आये श्रद्धालु शशि कुमार पुत्र रामबालक निवासी गोपाल खेडा थाना कुरवा जनपद उन्नाव, उम्र करीब 35 वर्ष की तालाब में डूबने लगा। सूचना पर दिनेश कुमार यादव जोनल पुलिस अधिकारी जोन-09 के हमराह आरक्षी अंकित यादव, 39वीं बटालियन पीएसी मीरजापुर ने  तालाब में डूब रहे श्रद्धालु की जान बचा कर सकुशल बाहर निकाला। मौके पर उपस्थित आमजन सहित जनपद उन्नाव से आये अन्य लोगों ने आरक्षी और मीरजापुर पुलिस के समर्पण और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। आरक्षी अंकित यादव के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की गई।