PRAYAGRAJ NEWS: कैट उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने बताया कि इनकम टैक्स में ऑडिटेड टैक्स रिटर्न को फाइल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी जिसको बढ़ा कर 30 नवंबर करने की मांग ट्वीट (X के माध्यम से) कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट लगातार सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज और वित्त मंत्रालय से कर रहा था जिसे मानते हुए आज एक नोटिफिकेशन के माध्यम से अंतिम तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। दरअसल व्यक्तिगत टैक्स रिटर्न को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होती है जिसे इनकम टैक्स पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण 45 दिन बढ़ाते हुए 15 सितंबर कर दिया था और ऑडिटेड टैक्स रिटर्न फाइल की अंतिम तिथि 30 सितंबर होने के कारण 15 दिन में यह संभव नहीं था की करोड़ों की संख्या में रिटर्न को ऑडिट करके समय से फाइल कर दिया जाए। चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स इस मांग को बुलंद कर रहा था जिसे आज मान लिया गया है। यद्यपि अक्टूबर माह पूरा त्योहारों का समय होगा ऐसे में व्यापारियों के लिए अपने रिटर्न का ऑडिट करवाना और साथ ही त्योहारों की बिक्री को भी देखना एक कठिन कार्य होगा।







