Home उत्तर प्रदेश नन्हें मुन्हों को निशुल्क वितरित किया गया स्टेशनरी

नन्हें मुन्हों को निशुल्क वितरित किया गया स्टेशनरी

PRATAPGARH NEWS: लालगंज ब्लाक के बेलहा ग्राम में विभिन्न विद्यालयों में नन्हें-मुन्हों को गुरूवार को निशुल्क स्टेशनरी का वितरण किया गया। सेवा प्रथम फाउण्डेशन के द्वारा प्राथमिक विद्यालय कालूराम का पुरवा, प्रा0वि0 बाबूराम का पुरवा, कम्पोजिट विद्यालय बेलहा खास आदि में नन्हें मुन्हों को स्टेशनरी प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में इं0 अतुल शुक्ल ने शिक्षा के परिवेश को भविष्य निर्माण के लिए सुदृढ़ बनाने की बात कही। इस मौके पर अभिनव शुक्ल, अवनीश सिंह, रामप्रकाश यादव, शीतला प्रसाद तिवारी, कंचन सिंह, अवशेष शुक्ल, विवेक सिंह आदि रहे।