Home इटावा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना बसरेहर पर कॉलेज छात्रा तनिशा को एक दिन का थाना प्रभारी नामित किया गया। ग्राम नगला बाबू हरनरायन निवासी छात्रा तनिशा ने थाना पहुँचकर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छात्राओं पायल और लवी चौहान ने भी अपनी शिक्षिका के साथ पुलिस कार्यशैली का अवलोकन किया। एक दिन की प्रभारी तनिशा ने सरकारी जीप से हमराहियों सहित कस्बा भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचकर महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना बसरेहर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।