Home उत्तर प्रदेश यू-ट्यूब चैनल हैक कर फिरौती के रुप में 8 लाख रुपये की...

यू-ट्यूब चैनल हैक कर फिरौती के रुप में 8 लाख रुपये की मांग करने वाले अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज 

1 लाख 60 हजार रुपये ले लेने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर किया गया गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख )घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादी विनय कुमार पुत्र मनीराम निवासी चिरैया भीखपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा साइबर क्राइम थाना बलरामपुर में तहरीरी सूचना दी गई कि प्रार्थी यू-ट्यूब चैनल चलाता है जिसके लगभग 33 लाख 50,000 सब्सक्राइबर हैं।दिनांक 09.08.2025 को प्रार्थी का यू-ट्यूब चैनल विपक्षी कृष्ण कुमार पुत्र गौतम निवासी वार्ड नंबर 1 पासवान टोला पूर्णिया जनपद कटिहार, राज्य बिहार द्वारा हैक कर लिया गया है तथा मोबाइल नंबर 8434229205 व 6299820510 से फोन कर ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपए की मांग कर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0स0 09/25 धारा 308(2),319(2),318(4) बीएनएस व 43(ए),66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना आर0पी0यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 09/25 धारा 308(2),319(2),318(4) बीएनएस व 43(ए),66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 आर0पी0यादव द्वारा दी गयी हुकुम तहरीरी के आदेश के क्रम उ0नि0 आशुतोष उपाध्याय मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय से रवाना होकर वादी मुकदमा को साथ लेकर अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान कटिहार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं0 1 पहुंचे। वहीं पर वादी मुकदमा ने 08 लाख रुपये देने के बहाने मो0 साहिल रजा व मो0 शब्बीर रजा को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं० 01 पर बुलाया और इन्तजार करने लगे। थोड़ी देर बाद 02 व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर आये और वादी से मिले। वादी ने इशारा किया कि यही दोनों हैं। इस पर उक्त अभियुक्तों को हिकमत अमली से पकड़ लिया गया। पूछताछ किया गया तो अपना नाम मो0 साहिल रजा व मो0 शब्बीर रजा बताया। इतमिनान होने पर कारण गिरफ्तारी बताकर दोनों अभियुक्तों को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद एंड्रायड फोन व 01 अदद आईफोन 13 बरामद हुआ तथा स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जनपद बलरामपुर लाकर मा0 न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बता रहे हैं कि वादी मुकदमा विनय का यू ट्यूब चैनल @Factuvinay हैक कर लिया था जिसके लगभग 36 लाख फालोवर हैंl चैनल वापस देने के बदले हम 08 लाख रुपये की मांग कर रहे थे (1लाख 60 हजार 500 रुपये भी ले लिया था) और पैसा न देने पर इन्हें व इनके परिवार को मारने की व यू ट्यूब चैनल बेच देने की धमकी दिये थे। चैनल से महीने में लगभग 3 से 4 लाख की कमाई हो जाती है पर चैनल चलाने में हमें दिक्कत हो रही थी। इसीलिए हमने आज विनय को डरा धमकाकर कटिहार रेलवे स्टेशन बुलाया था और 08 लाख रुपये की मांग किया था। सोचे कि इनसे पैसा भी ले लेंगे और इनका चैनल भी नहीं देंगे लेकिन आप लोगों ने हमें पकड़ लिया ।