PRATAPGARH NEWS: अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय (IPS) का स्थानांतरण जनपद प्रतापगढ़ से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय, अभिसूचना अयोध्या होने पर रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई काम्पलेक्स में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई काम्पलेक्स में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय (IPS) के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी बृजनन्दन राय व अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल जनपद एवं के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधि0/ कर्म0, पत्रकार बन्धु व जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय (IPS) ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय राय (IPS) के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं। अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय राय (IPS) ने भी अपने संबोधन में सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह क्षेत्र हमेशा उनके दिल में विशेष स्थान रखेगा। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं सभी उपस्थितजनों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगण में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, सहायक पुलिस अधीक्षकनगर क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता, CFO राजू उपाध्याय एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







