Home उत्तर प्रदेश टीजीटी हिन्दी सेवी से सम्मानित हुए बृजेश सिंह

टीजीटी हिन्दी सेवी से सम्मानित हुए बृजेश सिंह

SONBHADRA NEWS: हिन्दी दिवस के अवसर पर ग्राम टुडे प्रकाशन समूह मुम्बई महाराष्ट्र द्वारा बृजेश महादेव शिक्षक एवं साहित्यकार बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए “टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान ग्राम टुडे प्रकाशन समूह मुम्बई के अनिल कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष,  सुभाष चंद्र पाण्डेय प्रधान संपादक व डॉ. शिवेश्वर पाण्डेय समूह संपादक द्वारा प्रदान किया गया। बता दें कि डॉ बृजेश महादेव  शिक्षक के साथ ही साहित्यकार भी हैं। साहित्य सरोवर ई पत्रीका के माध्यम से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं  इस अवसर पर सभी शुभ चिंतकों ने बधाई दी। ‘दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह’ परिवार द्वारा आपके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।