Home उत्तर प्रदेश पत्रकार को मातृ शोक

पत्रकार को मातृ शोक

SONBHADRA/GHORAWAL NEWS: नगर मे बुधवार को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विजय कुमार अग्रहरि की माता का अचानक निधन होने से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। राम प्यारी उम्र 95 वर्ष पत्नी स्वर्गीय शारदा प्रसाद का निधन होने की खबर से क्षेत्रीय लोग, समाजसेवियो, पत्रकार एवं व्यापारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बताते चलें कि मृतक राम प्यारी एक धर्मनिष्ठ, सामाजिक, व्यवहार कुशल गृहिणी थी। उनका घर परिवार सब सुदृढ़ व संगठित है। उनका कार्य कुशलता से सब प्रभावित रहते थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। बुधवार को उनकी अंत्येष्टि मिर्जापुर के शिवपुर गंगा घाट पर की गई। उनके निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, प्रतिष्ठित व्यापारी उदित लाल अग्रहरि, नंदलाल अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, प्रकाश चंद अग्रहरि ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनुराग कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता राम अनुज धर द्विवेदी, राजेन्द्र कुमार पाठक, संतोष कुमार तिवारी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की‌।