Home उत्तर प्रदेश महिलाओं और कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता चलाया गया

महिलाओं और कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता चलाया गया

MIRZAPUR NEWS: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशानुसार बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी से जनपद स्तर पर जीडी बिन्नानी पीजी कालेज मीरजापुर में ‘‘साइक्लोथाँन (मेगा इवेंट)’’ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं पुरुषों व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा महिलाओं और बच्चों से संबंधित जनपद स्तरीय संकेत को यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगमुपात, स्कूल ड्राप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रथम साक्षरता दर, महिलाओं में बच्चों के प्रति होने वाले हिंसा, विभाग की योजनाओं को समाज के समक्ष रखने हेतु जन जागरूकता किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक सिंह, महिला कल्याण से डाॅ मंजू यादव, शालिनी देवी, समस्त प्रवक्ता गण एवं छात्र छात्राएं सहित मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।
      उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त विभिन्न विभागों की बालिकाओं द्वारा साइकिलिंग के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तथा विंध्याचल मंदिर परिक्षेत्र अष्टभुजा मंदिर परिक्षेत्र कालीखोह मंदिर परिक्षेत्र में कैंप कार्यक्रम का आयोजन कर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पम्पलेट आदि का वितरण करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का चयन करने का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम मे पुलिस महिला प्रकोष्ठ से उप निरीक्षक रीता यादव, महिला पुलिस तथा महिला कल्याण विभाग से दिव्या जायसवाल नगीना सिंह व अन्य कार्मिक सहित आमजन उपस्थित रहे।