Home बिहार खरगे समेत कई नेता पहुंचे पटना, चार्टर्ड प्लेन से आ रहे राहुल...

खरगे समेत कई नेता पहुंचे पटना, चार्टर्ड प्लेन से आ रहे राहुल गांधी; सोनिया गांधी भी आ रहीं

83
0
बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। यह विस्तारित बैठक है, जिसमें राज्यों के कांग्रेसी सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कल ही पहुंच गए। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ साढ़े आठ बजे पहुंचेंगे।
प्रभारी बोले- ‘कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है’
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है। उन्होंने BJP पर केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करने और ‘वोट चोरी’ जैसे अनुचित साधनों का उपयोग करने का आरोप लगाया। यह बैठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सोनिया-राहुल के अलावा तीन मुख्यमंत्री भी आ रहे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक में पूरे देश से पार्टी के वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा तीन राज्य के मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया) भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ सांसद शामिल होंगे।

खरगे समेत कई नेता पहुंचे पटना, चार्टर्ड प्लेन से आ रहे राहुल गांधी; सोनिया गांधी भी आ रहीं

आज कांग्रेस के लिए खास दिन है। क्योंकि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज CWC की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।