ETAWA NEWS: महिला थाना एवं मिशन शक्ति मोबाइल टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल/कालेज पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला थाना व शक्ति मोबाइल महिला इंस्पेक्टर निर्मला कुमारी सब इंस्पेक्टर आकांक्षा सिंह सब इंस्पेक्टर बृजेंद्र बहादुर और महिला कांस्टेबल नीलम सिंह महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह महिला कांस्टेबल प्रीति मौर्या व पुलिस बल द्वारा कर्मक्षेत्र इंटर कॉलेज श्री जानकी प्रसाद शोरावाल इंटर काँलेज में जाकर बालिकाओं और महिलाओं से मिले और मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।पुलिस आपातकालीन सेवा 112 स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस 102,108 वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098वीमेन हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 योजनाओं का लाभ अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाने एवं हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने।
छात्र / छात्राओं को पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने।सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और सीखी हुई जानकारी परिवार व दोस्तों से साझा करने।







