Home उत्तर प्रदेश हैलमेट नहीं तो तेल नहीं अभियान के तहत नियम का पालन कराया

हैलमेट नहीं तो तेल नहीं अभियान के तहत नियम का पालन कराया

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अभियान चला हैलमेट नहीं तो तेल नहीं नियम का सख़्ती से पालन कराया। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ उच्चाधिकारियो के निर्देशों नो हैलमैट नो पैट्रोल का कड़ाई से पालन कराते हुए थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार ने सभी पैट्रोल पम्पो का आकस्मिक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने पैट्रोल पम्प संचालको को निर्देश दिए की सुरक्षा की दृस्टि से बिना हैलमैट किसी को भी पैट्रोल या डीजल ना दे। पैट्रोल पम्प संचालको नीम फिलिंग स्टेशन गांव कातला, श्री श्याम फिलिंग स्टेशन गांव पटनी, लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन चिलकाना और अनिल फिलिंग स्टेशन पठेड आदि द्वारा पैट्रोल पम्प पर स्थानीय पुलिस की निगरानी मे दो पहिया वाहनो को पैट्रोल दिया गया वहीं चार पहिया वाहन स्वामियों को सीट बैल्ट के साथ पैट्रोल डीजल दिया गया। थाना चिलकाना प्रभारी द्वारा हैलमैट लगाने के फायदे बताते हुए वाहन स्वामियों को बताया कि हैलमैट पहनकर गाडी चलाने से बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है।