Home उत्तर प्रदेश नवरात्र मे मीट की दुकाने बंद कराने को दिया ज्ञापन

नवरात्र मे मीट की दुकाने बंद कराने को दिया ज्ञापन

SAHARANPUR NEWS: गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने थाना चिलकाना प्रभारी को नवरात्रि मे मीट की खुली दुकाने बंद कराने को ज्ञापन दिया। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार और जिला अध्यक्ष आयुष जी महाराज ने नवरात्री पर मंदिर मार्ग एवं चिलकाना छेत्र मे खुली मीट की दुकानों को बंद कराने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने को ज्ञापन दे कार्यवाही की मांग की। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार से मांग कर कहा कि चिलकाना सहित ग्रामीण छेत्रो मे भी लगातार नियम विरुद्ध मास की दुकाने एवं होटल खोले जा रहे है जिनकी जाँच कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए वहीं आज नवरात्र पर नगर सहित ग्रामीण छेत्रो मे मांस की दुकाने खुली देखकर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने उन्हें चिलकाना पुलिस के सहयोग से बंद कराया।    गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी से माँ शाकुंबरी देवी जाने वाले मार्ग पर भक्तो की सुरक्षा के लिए ओवरलोड वाहन बंद कराने की भी मांग की। इस अवसर पर गौ रक्षा दल के प्रमोद कुमार, जॉनी कुमार, सौरभ सैनी,कृष्णा सैनी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।