Home उत्तर प्रदेश बकेवर थाने में महिला सुरक्षा केन्द्र की हुई स्थापना

बकेवर थाने में महिला सुरक्षा केन्द्र की हुई स्थापना

FATEHPUR NEWS: बकेवर थाने में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना की गई। यह केंद्र पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थापित किया गया है।
इस केंद्र में महिला संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए महिला कांस्टेबल नियुक्त की गई हैं। इससे पीड़ित महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं बता सकेंगी। केंद्र में उप निरीक्षक विष्णु दयाल पांडेय को जन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल ओम जी, महिला कांस्टेबल मिंकी और महिला कांस्टेबल डोली सहायक के रूप में कार्य करेंगे। थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई है।