Home उत्तर प्रदेश निःशुल्क स्वास्थ शिविर में हुआ सैकडों मरीजों का परीक्षण

निःशुल्क स्वास्थ शिविर में हुआ सैकडों मरीजों का परीक्षण

JHANSI NEWS: बीपीसीएल के तत्वावधान में ग्राम भोजला मण्डी  पर दादा कालीचरन फिलिंग स्टेशन के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें चिकित्सकों द्वारा वाहन चालक , परिचालक व स्थानीय लोगों की नजर , चश्में  व मोतियाबिंद ,  ब्लड प्रेशर, डायबीटीज आदि रोगों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर मेरे वाहन चालको व परिचालको को मुफ्त चश्में वितरित किये गये शिविर में बीपीसीएल से निपुण यादव , डा. मुकेश गुप्ता, डा. राजेश त्यागी व डा.आसिफ़ खान आदि ने लोगों का परीक्षण किया। इस मौके पर जुझार सिंह कुशवाहा, बाबू भाई, रंजन बाबू जी, ज्ञान सिंह , लालाराम यादव, रोशन पाल, काली वंशकार , अफसर, पीयूष यादव, दक्ष यादव, नेपाल सिंह फौजी, मोती लाल व प्रदीप आदि मौजूद रहे। अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।