Home इटावा सीमा पटनाहा सिंह का इटावा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

सीमा पटनाहा सिंह का इटावा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

ETAWA NEWS: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली एवं भारत सरकार की सरकारी अधिवक्ता को भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात सीमा पटनाहा सिंह के प्रथम इटावा आगमन पर शनिवार को जसवंतनगर स्थित एक निजी होटल में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिवक्ताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में राजवीर (टोनी राजपूत), सूरज राजपूत, लवकुश, अनुज कुशवाह, धर्मवीर राजपूत, सर्वेश कुमार राजपूत एडवोकेट, रमेश राजपूत एडवोकेट, भुवनेश कुमार, विकास राजपूत एडवोकेट और मनोज राजपूत एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने सीमा पटनाहा सिंह की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।