MIRZAPUR NEWS: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार सभागार में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जन्मदिवस तक सेवा पखवाड़ा के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा काशी क्षेत्र संतोष पटेल जी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष आये हुए मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी एवं सभी मंचासीन जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजनों का स्वागत अभिनन्दन करने के पश्चात् विश्व के नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया एवं उन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म को चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक विश्व के 27 देशों ने सम्मानित किया है । यह सम्मान भारत और मोदी जी की दुनिया में बढ़ती साख का प्रतीक है । मोदी ने भारत की सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी नई को भी नई ऊंचाई दी है । सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को संदेश दिया कि भारत अब घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। सम्मेलन का समापन जिला प्रभारी/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी सरोज कुशवाहा ने प्रधानमंत्री के जीवनी पर संक्षिप्त विचार रखते हुए आये हुए मुख्य अतिथि एवं मंचासीन जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा किया । कार्यक्रम का संचालन सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी ने किया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जिला संयोजक जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे। उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिला सह संयोजक सेवा पखवाड़ा पंकज सिंह चन्देल के साथ – साथ सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।







