Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त की

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त की

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर में दो अलग-अलग शोक सभाओं में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर पालिका स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास बुंदेलखंडी  निवासी अंकित सिंघानिया व आकाश सिंघानिया के पूज्य पिता स्वर्गीय नत्थू लाल सिंघानिया के दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। स्वर्गीय नत्थू लाल सिंघानिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ग्राम श्री पत्ती, विकासखंड कोन, विधानसभा नगर निवासी श्री शंभू नाथ द्विवेदी के पूज्य बड़े भाई व संतोष द्विवेदी  के पूज्य पिता स्वर्गीय पंडित कमलाकांत द्विवेदी के दुःखद निधन के उपरांत आयोजित तेरहवीं (त्रयोदशाह) कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कमलाकांत द्विवेदी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा, अनुप्रिया पटेल ने समाज सेवी और व्यवसाई कृष्ण सिंघानिया के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।