PRATAPGARH NEWS: साथी के पुत्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में सचिव पद पर निर्वाचित होने को लेकर यहां वकीलों ने खुशी जतायी है। पूरे साधवराम निवासी अधिवक्ता प्रभाकर पाल के पुत्र शिखर पाल श्यामलाल कालेज में एनएसयूआई के बैनरतले सचिव निर्वाचित हुए है। जानकारी होने पर शनिवार को तहसील में अधिवक्ताओं ने बैठक कर प्रसन्नता जतायी। अधिवक्ताओं ने शिखर के पिता एवं अधिवक्ता प्रभाकर पाल को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराते हुए खुशियां साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेशचंद्र तिवारी व प्रवीण शुक्ल ने किया। इस मौके पर महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, पं0 बेनीलाल शुक्ल, रामकिंकर शुक्ल, राजेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सिंटू मिश्र, रवीन्द्रनाथ तिवारी, प्रमोद मिश्र आदि रहे। वहीं शिखर के गांव साधवराम में भी लोगों में इस सफलता पर खुशी का माहौल दिखा। पूर्व प्रधानाचार्य माताफेर पाल को लोगों ने मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा0 चन्द्रेश सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, शीतला प्रसाद दुबे, कल्लू पाण्डेय, मो0 असलम, राकेश चतुर्वेदी आदि रहे।







