PRATAPGARH NEWS: समाधान दिवस में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के साथ शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में एक सौ सैतीस प्रार्थना पत्रों में अफसरों ने तेरह का निस्तारण कराया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की उन्हत्तर, पुलिस की उन्तीस, विकास आठ, समाज कल्याण पांच, विद्युत विभाग पांच व आपूर्ति विभाग चौदह तथा अन्य विभागों की सात रहीं। एएसपी संजय राय ने जमीनी विवाद के मामलों में पुलिसकर्मियों को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराए जाने को कहा। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर कई राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को फटकार भी लगायी। इस मौके पर सीओ आशुतोष मिश्र, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, ईओ इन्द्र प्रताप, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला, सीडीपीओ उदय मिश्र आदि रहे।







