SAHARANPUR NEWS: नागल थाना क्षेत्र के गांव सरसीना में अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल में सेंधमारी कर विद्युत उपकरण चोरी कर घटना को अंजाम दिया।ग्रामीणों में हड़कंप मचा। सरसीना निवासी पीड़ित बेदू पुत्र मंगल सिंह निवासी सरसीना थाना नागल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात किन्हीं अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल से बिजली के सभी विद्युत उपकरण स्टार्टर,ऑपरेटर,कटआउट केबल इत्यादि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं जिसकी तहरीर नागल थाने में दर्ज करा दी गई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह खेतों पर पहुंचा तो ट्यूबवेल पर बने कमरे की दीवार टूटी हुए और अंदर रखा सारा सामान चोरी हो गया है।यह देख पीड़ित के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि पिछले दो तीन महीने पहले भी अज्ञात चोरों द्वारा इसी ट्यूबवेल को निशाना बनाकर बिजली के सभी उपकरण चोरी कर लिए गए थे।जिसकी तहरीर भी थाना नागल में दर्ज करा दी गई थी। लेकिन एक छोटे किसान के लिए बार-बार बिजली का इतना सामान खरीद कर लाना बहुत मुश्किल है, अब खेतों में सिंचाई करने के लिए भी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।इसलिए पीड़ित ने नागल थाना प्रभारी से विन्रम निवेदन करते हुए कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़कर हमारा चोरी किया हुआ सम्मान जल्द ही वापस कराने की कृपा करें।नागल थाना प्रभारी रमेशचंद ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।







