Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि पर्व पर आयोजित होगा जागरण,कन्या भोज के साथ महाप्रसाद वितरण

नवरात्रि पर्व पर आयोजित होगा जागरण,कन्या भोज के साथ महाप्रसाद वितरण

मातृ शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित होगा विविध कार्यक्रम

PRATAPGARH NEWS: मातृ शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्षों की भांति  इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को लेकर 27 सितंबर 2025 को शहर स्थित तुलसी सदन हादीहाल में जागरण,कन्या भोज एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम की संयोजक कुसुम दयाल पिंकी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर मातृशक्ति सेवा समिति की टीम की महिला बहनें तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रुप देने के लिए रिचा केसरवानी के देख-रेख में महिला बहनें शहर स्थित अयोध्यापुरी में प्रशिक्षण लेकर डांडिया,नृत्य,गायन, नवदुर्गा, महाभारत के साथ ग्रुप नृत्य का गुर सीख रही हैं। समिति की टीम की महिलाओं 27 सितंबर 2025 को तुलसी सदन हादी हाल में जागरण ग्रुप के साथ अपनी-अपनी प्रस्तुति देगी। कुसुम दयाल पिंकी व रिचा केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि नवरात्रि का त्योहार एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा की आराधना की जाती है। इस त्योहार को लेकर मातृशक्ति समिति की टीम प्रत्येक वर्ष जागरण व 500 कन्या भोज एवं महाप्रसाद का वितरण कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस मौके पर समिति की महिला बहिनें विविध तरह के अपने-अपने नृत्यों और संगीत,गायन के साथ डंडियां की प्रस्तुति करती है। इस कार्य में कुसुम पिंकी दयाल जहां गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगी,वहीं रिचा केसरवानी,रुबी केशरवानी,सारिका, गीता,अनीता,आशा,अंजू, अनीता पांडेय,मंजू श्रीवास्तव अनुराधा गुप्ता,शिल्पी केसरवानी,सोनी पांडेय डंडियां की प्रस्तुति देंगी। उक्त कार्यक्रम में दयाल किट्टी मेंबर्स की लगभग अन्य 45 बहने ग्रुप डांस में सहभागिता निभाएंगी।