दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त
FATEHPUR NEWS: गुरुवार को पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में आयोजित 2 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधों में दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे निपटने एवं साइबर अपराध की विवेचना/रोकथाम हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के साइबर थाना, अन्य सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनपद के अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराध सम्बन्धी नवीनतम तकनीकों एवं प्रक्रियाओं का ज्ञान, साइबर अपराधो की विवेचना, साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी किये हुये धन को बैंक खातों में होल्ड कराने व बरामद करने की प्रक्रिया का ज्ञान के अतिरिक्त अपराधियों की गिरफ्तारी से सम्बन्धित तकनीकी एवं विधिक पहलुओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी सम्मिलित की गयी है। प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों की योग्याता एवं दक्षता में वृद्धि होगी जो साइबर अपराधों की रोकथाम करने एवं आम जनमानस को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया क्राइम, बैंकिंग फ्रॉड आदि) की पहचान एवं जांच की प्रक्रिया बताई गई। साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत तथा व्यक्तिगत एवं संस्थागत स्तर पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण/संकलन एवं तकनीकी जांच का महत्व, साइबर जागरूकता के तहत आमजन को सतर्क करने हेतु चलाए जाने वाले अभियान एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम जोनल साइबर अधिकारी एवं जोनल साइबर कमाण्डों के द्वारा सम्पादित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध/जाफरगंज दुर्गेश दीप द्वारा अपने सम्बोधन में जनपद स्तर पर समस्त थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रहते हुये साइबर अपराधों से सम्बन्धित फरियादी/पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने हेतु तत्पर रहने की अपेक्षा प्रकट की गयी। साइबर हेल्प डेस्क पर स्पष्ट बोर्ड लगा हो ताकि फरियादियों को साइबर सम्बन्धी अपराधों में सहायता प्राप्त करने में सहायक हो। समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर पर्याप्त पुलिस कर्मी नियुक्त किये गये है ताकि हेल्प डेस्क पर हर समय पुलिस कर्मियों की उपलब्धता बनी रहे। फरियादीयों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर में अभिलेखी करण करते हुये यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराधियों द्वारा ठगी किये गये पैसे को अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंक खातों में होल्ड करायी जाए तकि उसे पीड़ित के खाते में वापस करायी जा सकें।







