Home अमेठी सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम कि बैठक सम्पन्न

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम कि बैठक सम्पन्न

AMETHI NEWS: क्षेत्र में गुरुवार को सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती परतोष अमेठी में नारी शक्तियों के साथ सप्त शक्ति संगम बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य  सन्तोष मिश्र  द्वारा मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया गया, तथा कार्यक्रम का उद्देश्य संक्षिप्त में बताया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति ही समाज में परिवर्तन कर सकती है मातृ शक्ति दुर्गा है, लक्ष्मीबाई है, गार्गी है,तो अहिल्याबाई होलकर भी है, अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन हुआ। मां सरस्वती की वन्दना सम्पन्न हुई।  निधि द्विवेदी (क्षेत्रीय बालिका सह प्रमुख) का रोली चंदन, बैज लगाकर अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।  रेखा सिंह प्रधानाचार्या (राम राजी बालिका इण्टर कालेज सुल्तानपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। सप्त शक्ति के महत्व को बताते हुए उस पर कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बालिका सह शिक्षा प्रमुख ने आयी हुई सभी मातृ शक्तियों से अपने को जानने, पहचानने के बारे में कहा। आपने कहा कि कुटुंब व्यवस्था विकसित करने में, समाज में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने में, बालक के समग्र विकास में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।मातृ शक्ति सरस्वती हैं, लक्ष्मी हैं,तो दुर्गा भी हैं। हमें अपने को पहचानना होगा। पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, सामाजिक समरसता ये हमारे पंच प्राण हैं।अंत में मातृ शक्ति को संकल्प दिलाया गया। आभार ज्ञापन एवं कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।