PRAYAGRAJ NEWS: प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी बुधवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत एवं कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सहयोग से दिव्यांगजनों में अर्न्तनिहित सृजनात्मक क्षमता को सार्वजनिक क्षेत्र में उजागर करने तथा उनकी पहुंच जनसामान्य तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं कलाकृतियों के प्रर्दशन हेतु 17 से 19 सितम्बर, 2025 तक लगायी गयी त्रिदिवसीय ‘‘दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी’’ एवं दिव्य शक्ति प्रदर्शन (सांस्कृतिक कार्यक्रम) एवं अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। मंत्री ने अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने संघ के प्रचारक से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उनके सामने जो भी चुनौतिया आयीं है, उन चुनौतियों का दृढ़ता के साथ सामना किया है।
मंत्री ने इसके पूर्व एनसीजेडसीसी परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी केे प्रत्येक स्टॉल पर जाकर दिव्यांगजनों द्वारा बनाये गये उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाये गये उत्पादों, सामानों व उनके कौशल की सराहना की तथा इसे और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया। मा0 मंत्री जी ने उत्पादों की खरीददारी भी की।मंत्री जी के समक्ष विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री जी ने दिव्यांगजनों को 05 मोटराईज्ड साईकिल 20 ट्राई साईकिल, 10 एमआर किट, 02 ब्रेल किट, 1 स्मार्ट केन प्रदान किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। दिव्यांगजनों के द्वारा बनायी कलाकृतियां एवं चित्रकला से सुसज्जित आर्ट गैलरी का भ्रमण कर अवलोकन करते हुए प्रत्येक पेंटिंग को देखा तथा सराहना करते हुए बनाने वाले दिव्यांगों के साथ फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, नगर मजिस्टेªट विनोद कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट अविनाश यादव, उप निदेशक दिव्यांगजन अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अशोक कुमार गौतम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







