प्रभारी मंत्री ने सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि पीएम मोदी हमारे आदर्श
FATEHPUR NEWS: जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पर उनके आकार (5.7 फुट) का केक काटा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबाई के आकार का केक तैयार कराया गया है, जिसे सनातनी परम्परा का निर्वहन करते हुए केक को रक्षासूत्र (कलावा) से काटकर अपनी सनातनी परम्परा का संदेश देने का काम किया, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलकर जिले भर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता कार्य, रक्तदान के साथ ही स्वास्थ्य शिविरों में अपना योगदान दिया गया है। इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हमारे नेता एवं देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आज देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में समाज सेवा का कार्य प्रारंभ हुआ है जो अनवरत 2अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर मुख्यरूप से अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, रवीन्द्रपाल सिंह, प्रवीण सिंह, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्या, मनोज मिश्रा मनु, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चन्देल, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूपराज सिंह जूली, रिंकू लोहारी, अभिषेक शुक्ला, ज्योति प्रवीन, सुनिधि तिवारी, कल्पना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, लक्ष्मी मौर्या, मधु शर्मा, रामप्रताप सिंह गौतम, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, सुनीता गुप्ता, सरोज मौर्या, सावन गुप्ता, अनुपम दीक्षित, विनोद गौतम, अवनीश मौर्या, राजू पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।







