Home उत्तर प्रदेश पावर हाउस में मशीनों की पूजा कर याद किए गए भगवान विश्वकर्मा

पावर हाउस में मशीनों की पूजा कर याद किए गए भगवान विश्वकर्मा

विश्वकर्मा जयंती मशीनों और यंत्रों की हुई पूजा

FATEHPUR NEWS: शहर के आबूनगर पावर हाउस में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधिवत पूजा, हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी मशीनों और यंत्रों की विशेष पूजा की गई। इस कार्यक्रम में लगभग 50 कर्मचारी उपस्थित रहे। ऐसा ही कार्यक्रम लगभग सभी पावर हाउस में किया गया है।
जेई सुंदरम सिंह यादव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और ब्रह्मांड का प्रथम अभियंता माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कामगारों, तकनीशियनों और इंजीनियरों के लिए भगवान विश्वकर्मा विशेष रूप से पूजनीय हैं, जिसके चलते पावर हाउस में प्रतिवर्ष इस आयोजन को किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। पौराणिक कथाओं में वर्णित है कि स्वर्गलोक, पुष्पक विमान, इंद्रप्रस्थ, द्वारका नगरी और भगवान शिव का त्रिशूल उन्हीं के द्वारा निर्मित किए गए थे। यह भी माना जाता है कि उनकी कृपा से ही मनुष्य शिल्पकला और तकनीकी कार्यों में निपुण होता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विशेष रूप से औजारों, मशीनों, वाहनों और कार्यस्थलों की पूजा की जाती है, जिसका उद्देश्य कामकाज में सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह दिन कामगारों और इंजीनियरों के लिए आस्था, श्रद्धा और आत्मबल बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। पूजन समारोह में जेई सुंदरम सिंह के साथ टीजी-2 शुभम, एसएसओ योगेश सिंह, एसएसओ राजकुमार मौर्य, एसएसओ रामाधार यादव, लाइनमैन सुनील, राजेश, धर्मराज, मनोज और शमशाद अहमद सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।