BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनपद बलरामपुर के खंड विकास पचपेड़वा में स्थित एक गाँव मदरहवा में जन्मा एक किसान परिवार का बेटा जो समाजसेवा के क्षेत्र में इस समय सुर्खियों में है, चाहे रक्तदान का मामला हो या आमजन की समस्या, यह नवजवान सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है।क्षेत्र के किसान जब खाद की किल्लत से जूझ रहे थे और तेज धूप में लंबी कतार में खड़े होकर खाद पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे,फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा था,तब किसानों के साथ इस युवक ने चक्का जाम कर आवाज उठाया था और उच्चाधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया था। समाजसेवी मो० इरशाद खान को अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान मिला। उन्होंने दसवीं बार रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने में योगदान दिया। इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने बधाई दिया।यह सम्मान रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान पाकर इरशाद खान ने कहा कि वह समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करते रहेंगे।







